पीएम के मन की बात कार्यक्रम को ले सम्मानित हुए मंडल अध्यक्ष अंकित
नवादा,28 मार्च (हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का बेहतर सामाजिक स्तर पर प्रसारण करने तथा उनकी बातों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर काम करने वाले नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया है।
विश्वकर्मा को यह पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया ।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का टीवी लगाकर व्यापक प्रचार -प्रसार करती है,जिसमें कौवाकोल मंडल अध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा के कार्य काफी सराहनीय रहे। इस बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें बेस्ट कार्यकर्ता अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।सम्मान के रूप में उन्हें मेडल दिया गया है ।
अंकित विश्वकर्मा ने कहा है कि मैं इस पुरस्कार को अपने कार्यकर्ताओं के नाम समर्पित करता हूं ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही उन्हें यह सम्मान मिला है ।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी के जिला अध्यक्ष को भी बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन