जन सुराज के नेता सुधीर शर्मा के भाजपा में शामिल होने से बक्सर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
बक्सर, 22 जुलाई (हि.स.)। जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा के सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर बक्सर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया है। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सुधीर शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर बक्सर भाजपा के नेताओं ने कहा कि सुधीर शर्मा के पार्टी में आने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और जनाधार से पार्टी का विस्तार होगा।
बधाई देने वालों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सच्चिदानंद भगत एवं प्रियव्रत सिंह, पूर्व जिला महामंत्री बजरंगी तिवारी और आदित्य चौधरी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद राय, जिला कार्यालय मंत्री सुनील सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक लाल, अशोक पासवान, अशोक सिंह, चंदन राम, विनोद पासवान, विमल सिंह, छोटेलाल साह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra