बेतिया में चमकी बुखार से निपटने को चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय

 


बेतिया, 29 अप्रैल (हि.स.)। मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) की रोकथाम, समय पर पहचान एवं प्रभावित बच्चों को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है।

बुधवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में जिले में 24×7 संचालित होने वाला जिलास्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से मस्तिष्क ज्वर से संबंधित किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलास्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या: 06254-295139 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त आमजन मोबाइल नंबर 6299792675, 8678880702, 9122445500 एवं 7903217501 पर भी संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के एमओआईसी डॉ. रमेश चन्द्रा (9470003202) तथा नोडल पदाधिकारी डॉ. हरेन्द्र राम (9470003199) को नामित किया गया है।

कंट्रोल रूम के सफल संचालन के लिए तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक प्रकाश कुमार (7903217501), प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक अरुण कुमार (9122445500) तथा अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सुजीत कुमार वर्मा (8678880702) अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

सिविल सर्जन, पश्चिम चम्पारण ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। जिले के विभिन्न अस्पतालों एवं प्रखंडों के कंट्रोल रूम नंबर निम्नवत् हैं:-

एसडीएच बगहा – 8544421970

बैरिया – 06254-244686

भितहां – 8544421966

चनपटिया – 8544421964

योगापट्टी – 7300099992

लौरिया – 9241812227

एसडीएच नरकटियागंज – 9470003215

नौतन – 7321900145

पिपरासी – 8544421967

बगहा-02 – 8544421957

ठकराहां – 8544421953

गौनाहा – 6201017393

मधुबनी – 7992384589

मैनाटांड़ – 8544421960

मझौलिया – 7254849239

रामनगर – 7667882129

सिकटा – 8210027824

जीएमसीएच बेतिया – 06254-295144

इन सभी नंबरों पर मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) से संबंधित सूचना, परामर्श, एंबुलेंस सहायता तथा चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि मस्तिष्क ज्वर के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड में रखा गया है। पर्याप्त दवाओं, बेड, चिकित्सकीय उपकरणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए जिलेवासियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में तेज बुखार, बेहोशी, शरीर में ऐंठन, झटके, लगातार उल्टी या असामान्य व्यवहार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा कंट्रोल रूम से संपर्क करें। समय पर उपचार ही मस्तिष्क ज्वर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक