अर्जित शास्वत चौबे ने नवगठित सरकार को दी शुभकामनाएं

 


भागलपुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा नेता और भागलपुर विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी अर्जित शास्वत चौबे ने बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी तथा बिजेंद्र यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार में विकास, सुशासन और उन्नति के नए आयाम स्थापित करेंगे। अर्जित शास्वत चौबे ने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार जनकल्याणकारी नीतियों को प्राथमिकता देते हुए युवाओं, किसानों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। साथ ही, राज्य में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को साकार करते हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। अंत में, उन्होंने नवगठित सरकार को सफल कार्यकाल के लिए पुनः शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि बिहार एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभरेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर