बेलसंड विधायक ने आमी शक्ति पीठ में की पूजा-अर्चना

 


सारण, 09 अप्रैल (हि.स.)। दिघवारा प्रसिद्ध सिद्ध शक्ति पीठ आमी स्थित माँ अंबिका भवानी के मंदिर में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता एवं बेलसंड के विधायक अमित कुमार ने आज मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने माँ अंबिका की विधिवत पूजा-अर्चना की और बिहार प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जन-कल्याण हेतु मंगल कामना की।्

धार्मिक न्यास बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन के निर्देशानुसार न्यास समिति के सचिव प्रतिनिधि रितेश तिवारी ने विधायक अमित कुमार को माता की चुनरी ओढ़ाकर और माँ अंबिका भवानी का भव्य चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पिंटू तिवारी, मैदा बाबा और मुनमुन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया और विधायक को माता का आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया।

विधायक अमित कुमार सिंह ने मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि माँ अंबिका के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता और वे यहाँ राज्य की जनता की खुशहाली की प्रार्थना करने आए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार