मुसलाधार बारिश से धान फसलों को भारी नुकसान

 


बेतिया, 30 अक्टूबर (हि.स.)। एक तरफ बाढ़ का कहर दूसरी तरफ मुसलाधार बारिश व तेज हवा ने किसानों की हालत बद से बदतर कर दी है।खेत में तैयार व कटे फसल बारिश से बर्बाद हो रहें हैं।नुकसान हो रहें धान को देख किसान परेशान है।

खड्डा कुंजलही गांव किसान वीर पासवान, राजेश पासवान, दशरथ पासवान, शेख जोहा, अफरोज नैयर, आदि ने कहा कि गंडक नदी के उफान से महिनों तक दियारा वासी बाढ़ का कहर झेलें। इस दौरान बाढ़ के पानी में चंपारण तटबंध के किनारे और नदी के किनारे लगाये गये धान और गन्ना फसल डूब कर नष्ट हो गया।पिछले दो दिनों से अंचल क्षेत्र के सभी जगहों पर हो रही मुसलाधार बारिश व तेज हवा से किसानों की आफत बढ़ा दिया है। काटे गये धान और खेत में खड़े धान फसल को बारिश के पानी व तेज हवा से भारी नुकसान पहुंचा है। प्राकृतिक के दोहरे मार से किसानों के कमर टूट गया है।किसान अपनी बेवसी पर आंसु बहाने को विवश हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक