बांकीपुर में अहंकार बनाम संस्कार की लड़ाई: ऋतुराज सिन्हा

 


पटना, 25 जुलाई (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दाैरान शुक्रवार काे सिपारा, मीठापुर के राेटरी भवन में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में महिला संवाद कार्यक्रम काे संबाेधित किया।

संबाेधन के दौरान ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह चुनाव केवल एक सीट की नहींं, बल्कि अहंकार बनाम संस्कार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सदैव विनम्रता, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता देती है तथा अभद्र राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करती।

सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और चुनाव के समय प्रत्याशी याचक के रूप में आशीर्वाद मांगने जाता है।

जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर पर आराेप लगाते हुए राष्ट्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि चुनाव प्रचार में ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जो लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत है। चुनावी सभा में उनका यह कहना कि पिछले चुनाव में आपने भाजपा को वोट दिया था, इस बार हमें वोट नहीं देंगे तो पछताना पड़ेगा, जनसम्मान और संवाद के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता संस्कार और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। किसी प्रतिद्वंद्वी पर अशोभनीय टिप्पणी करना हमारी संस्कृति नहीं है।

राष्ट्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग लाखों संघर्षशील युवाओं का अपमान है। किसी की आर्थिक पृष्ठभूमि या शिक्षा का उपहास उड़ाना भारतीय संस्कृति के सर्वथा विपरीत है। बिहार भगवान बुद्ध, महावीर और चाणक्य की पावन भूमि है, जिसने विश्व को शालीनता का संदेश दिया है। बांकीपुर की जनता अहंकार नहीं, बल्कि संस्कार और विकास के पक्ष में जनादेश देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी