मोदी-सम्राट सरकार के विकास कार्यों पर जनता का अटूट विश्वास: कुमार शैलेन्द्र
पटना, 27 जुलाई (हि.स.)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने पूरी ताकत झाेंक दी है।
बड़े नेता से लेकर छाेटे नेता और विधायक इस सीट पर जीत के लिए पूरी जी जान लगा दी है।
इसी क्रम में साेमवार काे पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजग समर्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में आनंदपुरी शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार-प्रसार अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बांकीपुर से राजग की प्रचंड जीत का आह्वान किया।
प्रचार-प्रसार अभियान के बाद उन्हाेंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तीकरण और घर-घर मतदाता संपर्क अभियान की विस्तृत समीक्षा की।
माैके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा बिहार में एनडीए सरकार द्वारा लगातार किए जा रहेविकास कार्यों के प्रति जनता का अटूट विश्वास बना हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी