25 ई-रिक्शा से साइबर अपराध के प्रति जागरूक करेगा बैंक ऑफ बड़ौदा
दरभंगा, 17 अक्टूबर (हि.स.)। साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा के दरभंगा क्षेत्रीय कार्यालय एवं इसके अंतर्गत आने वाली शाखाओं की ओर से 25 ई-रिक्शा के माध्यम से ऑडियो जागरूकता अभियान शुरू किया गया। क्षेत्रीय प्रमुख मिहिर कुमार मिश्र एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख वीरेंद्र कुमार झा ने झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
अभियान के तहत ई-रिक्शा के माध्यम से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति सतर्क किया जाएगा। इसमें डिजिटल अरेस्ट, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी और मनी म्यूल जैसी साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधियों के तौर-तरीकों से अवगत कराना, उनकी सतर्कता बढ़ाना और डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra