बाल संसद का गठन ,अनीता कुमारी बनी प्रधानमंत्री
अररिया 11 अप्रैल(हि.स.)।
फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में शनिवार को बाल संसद का गठन किया गया। प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा विद्यालय शिक्षा समिति के देखरेख में बाल संसद के चुनाव प्रणाली के तहत कुल 12 बाल प्रेरकों का चयन किया गया।
विद्यालय के पूर्व प्रधान शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने बाल संसद के कर्तव्य अधिकार और दायित्वों का निर्वहन करने हेतु सभी नवचयनित बाल प्रेरकों को शपथ दिलाया। जिसमें उपस्थित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य एवं आंगनबाड़ी सेविका मीना टुड्डू,सहायिका शनिचरी देवी की अहम भूमिका रही।
बाल संसद में प्रधानमंत्री अनीता कुमारी,उप प्रधानमंत्री रंजीत हंसदा,शिक्षा मंत्री मुस्कान हेंब्रम, उप शिक्षा मंत्री हंसल टुडू, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री भूमिका हेंब्रम, सुशांत मुर्मू, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री रेशमी कुमारी,उप मंत्री सुशील कुमार,जल एवं कृषि मंत्री फूल कुमारी,उप मंत्री देवीलाल हेंब्रम,खेल एवं संस्कृति मंत्री आकृति कुमारी,उप मंत्री नीलम कुमारी का चयन किया गया।चयनित बाल प्रेरकों को शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने बच्चों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर