बेतिया में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना और एकलव्य केंद्र का दबदबा

 


बेतिया, 30 अक्टूबर (हि.स.)। बेतिया खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बेतिया खेलभवन-सह-व्यायामशाला भवन में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना प्रमंडल और एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

अंडर-14 एपे स्पर्धा में एकलव्य के अभिषेक कुमार ने स्वर्ण, पटना के हिमांशु कुमार ने रजत तथा अंकित कुमार और दिव्यराज ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। अंडर-17 फॉयल में पटना के युवराज कुमार प्रथम और अभिषेक राज द्वितीय रहे। शौर्य कुमार और एकलव्य के कृष कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, अंडर-19 सेबर में पटना के तीर्थ शर्मा ने स्वर्ण, तिरहुत के प्रदीप कुमार ने रजत तथा आदित्य कुमार और एकलव्य के अद्विक राज ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने विभिन्न मुकाबलों का संचालन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक