बेतिया में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

 


बेतिया, 19 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम चम्पारण जिला के साठी पुलिस ने सोमवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक होंडा शाइन बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

एएसपी सह नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रसन्ना कुमार एम.वी. ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि साठी राजाराम स्टेडियम के पीछे स्थित सरकारी मैदान में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक साठी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी इमामुद्दीन मियां (20) है। पुलिस ने उसकी बाइक और मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक