‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

 


पश्चिम चम्पारण (बगहा),26सितम्बर(हि.स.)। जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, मिशन शक्ति, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड ठकराहां स्थित 10+2 विद्यालय में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं के साथ महिला एवं पुरुष शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बालिका एवं महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम सहित महिलाओं और किशोरियों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की।प्रतिभागियों को संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट, अल्पाहार एवं मिनरल वाटर का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, मिशन शक्ति अर्जुन कुमार, जीएस प्रियदर्शिनी, एसएफएल आर्यन कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार सहित मिशन शक्ति से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी