नीट सफलता पर प्रज्ञा राज को किया गया सम्मानित
अररिया 03 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शिक्षक राजीव कुमार मिश्रा और शिक्षिका पूजा कुमारी की सुपुत्री प्रज्ञा राज द्वारा नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 930 स्थान लाने पर सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था लक्ष्मीबाई मीराबाई मंच की ओर से गुरुवार को उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया ।
मौके पर मंच के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी और साहित्यकार अरविंद ठाकुर द्वारा प्रज्ञा राज को पुस्तक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।प्रज्ञा राज प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पद्मानंद मिश्रा और रेखा देवी की पोती है और पोती की इस कामयाबी दादा दादी ने अपने को गौरवान्वित होने की बात कही।मौके पर रेखा देवी,शंकर झा,अविनाश झा,प्रखर,आयुषी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर