सुल्तानगंज गंगा घाट पर बनी आकर्षक 3डी पेंटिंग
भागलपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। मेले को लेकर सुल्तानगंज में तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में पर्यटन विभाग ने उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर आकर्षक 3डी पेंटिंग बनाई है। पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गई यह 3डी पेंटिंग श्रावणी मेले में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।
उल्लेखनीय है हर साल लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने और घाट की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार घाट पर आकर्षक 3डी पेंटिंग बनाई गई है। उम्मीद है कि मेले के दौरान यह पेंटिंग श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी। श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच पर्यटन विभाग की यह पहल सुल्तानगंज गंगा घाट की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर