बी. कार्तिकेय धनजीने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया

 

पटना, 19 अगस्त (हि.स.)। बी. कार्तिकेय धनजी (आईएएस) ने बुधवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

विभागीय अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सचिव ने विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जलापूर्ति योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

सचिव कार्तिकेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जलापूर्ति से संबंधित जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करना है। इस दिशा में सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समन्वय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी