स्ट्रीट डांस एकेडमी के कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते मेडल
सहरसा, 08 जून (हि.स.)। नृत्य संगीत प्रतियोगिता में स्ट्रीट डांस अकादमी के बच्चों नें गोल्ड सहित अन्य मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। जिस कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहरसा का नाम गौरवान्वित हुआ है। कोच नवीन सिंह राजपूत को शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है।
नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप 2026 सागर माथा कप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 7 मेडल जीतकर देश और बिहार का नाम रौशन किया है।
बच्चों ने अपनी प्रतिभा के दम पर कुल 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर यह साबित कर दिया है कि अगर सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत मिले तो छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी आसमान छू सकती हैं। विजेता बच्चों रियाशी, आदित्रि, प्रांशि ,मिशिता, विशांक, राजनंदनी और पवित्रा को उनकी इस बेहतरीन परफॉर्मेंस और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार