07 किग्रा गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 


भागलपुर, 01 मार्च (हि.स.)। जिले के कहलगाँव थानान्तर्गत 07 कि०ग्रा० गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में कहलगाँव थाना को सूचना प्राप्त हुआ की पिरपैंती की ओर से आने वाली सड़क के रास्ते एक काले रंग के मोटरसाईकिल पर सवार दो लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर कहलगाँव की ओर जा रहे हैं।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा कहलगाँव थानान्तर्गत पिरपैंती कि तरफ से आने वाली सभी रास्ते पर सघन वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन जॉच के दौरान देखा गया कि एक काले रंग के मोटरसाईकिल पर सवार दो लोग पुलिस बल को देखकर भागने लगे। जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर नायरा पेट्रौल पम्प के पास पकड़ा गया।

पूछ-ताछ के क्रम में इन्होंने अपना नाम रंदु मंडल राजेश जयसवाल बताया। तलाशी के दौरान इनके पास से 07 कि०ग्रा० गांजा बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल थानाध्यक्ष श्यामला कुमार कहलगांव थाना एवं अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर