एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अररिया 20 सितम्बर (हि.स.)।
भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी 56 वीं बटालियन की बेला बाह्य सीमा चौकी की रात्रि गश्ती टीम ने देर रात सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए एक युवक को एक लाख 5 हजार 100 रूपये नेपाली और 31 सौ रूपये के साथ गिरफ्तार किया।
एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेला गांव के वार्ड संख्या 07 एवं भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 198/2 से लगभग 20 मीटर की दूरी पर भारत की ओर की।
गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि गश्ती के दौरान नेपाल से भारत सीमा में प्रवेश करने के दौरान तलाशी के क्रम में युवक के पास से यह राशि बरामद की। जिसको लेकर एसएसबी जवानों को युवक राशि को लेकर कोई प्रमाण नहीं दिया।
गिरफ्तार युवक मोनू कुमार बेला वार्ड संख्या 06 का रहने वाला है।
एसएसबी ने बरामद राशि के साथ युवक को अग्रिम कार्यवाही के लिए फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर