सैनिक सम्मान के साथ हुआ सेना जवान का अंतिमसंस्कार

 


-12 फायरिंग कर दी गई सलामी पूर्वी चंपारण,11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के संग्रामपुर सड़क दुघर्टना में मृत सेना जवान का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ बारह फायरिंग कर इजरा मोरी के समीप गण्डक नदी के किनारे किया गया। संग्रामपुर मठिया गांव के सेना जवान अशोक कुमार उर्फ बब्लू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिनका अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह इजरा मोरी के समीप गंडक नदी के तट पर किया गया, जिसमें सेवेन बिहार दानापुर सेंटर के लेफ्टिनेंट विजय कुमार सिंह के साथ आए जवानों के द्वारा 12 राउंड फायरिंग कर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक जवान के शरीर से तिरंगा झंडा को साथी जवानों के द्वारा उसके छोटे भाई विमल कुमार उर्फ बदरी को समर्पित किया गया। उस समय मौजूद सभी की आंखे नम हो गई। अंतिम संस्कार में प्रमुख प्रतिनिधि सह समाज सेवी विकास कुमार सिंह, भोला सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, संजय मिश्रा, मिथलेश मिश्र,मुखिया जितेंद्र राम सहित सैकड़ों शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार