दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 100 राउंड कारतूस और देसी कट्टा बरामद

 


भागलपुर, 29 मई (हि.स.)। जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लोहिया पुल के नीचे कलाली गली के पास से की गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध देसी कट्टा और 100 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पीरपैंती के टोपरा टोला निवासी अमित तिवारी और हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी सुबोध मंडल के रूप में हुई है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे हथियार और कारतूस मुंगेर से लेकर आए थे। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि इन अवैध हथियारों की डिलीवरी भागलपुर के किसी अपराधी गिरोह को की जानी थी।

पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई कर किसी बड़ी आपराधिक घटना या गैंगवार की साजिश को विफल कर दिया गया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस खेप को किसे सौंपा जाना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर