विदेशी नागरिकों के प्रवास को लेकर एसपी ने आवासीय होटल संचालकों के साथ की बैठक
अररिया, 09 अक्टूबर(हि.स.)। दूसरे देशों से आकर जिले के विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउस में प्रवास करने वाले विदेशियों के सुरक्षा के प्रति अररिया जिला पुलिस गंभीर है।जिला के विभिन्न इलाकों में संचालित आवासीय होटल और गेस्ट हाउस के मालिकों और प्रबंधक के साथ एसपी ने मीटिंग कर विदेशी नागरिकों के सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया और सभी को एफआरओ के वेबसाइट पर जाकर फॉर्म थ्री में जाकर पूरा डिटेल भरने का सख्त निर्देश दिया।
एसपी ने जानकारी देते हुए विदेशी नागरिकों को लेकर पहले फॉर्म सी था,वह आज फॉर्म थ्री हो गया है।जो भी विदेशी नागरिक जिला में आवासित करते हैं तो आने और छोड़ने की जानकारी देना अत्यावश्यक है।
उन्होंने होटल के मालिकों और संचालकों को किसी भी सूरत में इस तरह के मामले में नियम का उल्लंघन न करने की नसीहत दी।
एसपी ने कहा कि नियम का वायलेशन न हो।इस प्रक्रिया के तहत विदेशी नागरिकों के आवाजाही की ट्रैकिंग में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा देश के हरेक नागरिक का दायित्व है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर