राजद ने बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना

 


अररिया 17 जून(हि.स.)।

राजद प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को अररिया जिला राजद की ओर से समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना दिया।धरना की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद ने किया।

धरना प्रदर्शन में राजद के सभी प्रखंड से प्रतिनिधियों ने भाग लिया और केन्द्र और राज्य सरकार का बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार और गिरती विधि व्यवस्था को लेकर घेराव किया।

वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई के कारण आमलोगों के जीवनयापन पर घोर संकट आ जाने की बात कही।वक्ताओं ने कहा कि बिहार और केन्द्र में एक ही पार्टी की सरकार है,बावजूद इसके सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।बिना पैसे दिए आमजनों का कार्य नहीं होता और न ही उन्हें सरकारी सुविधा प्राप्त होती है।लगातार गिर रही कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में भय का माहौल पैदा हो रहा है।रोजगार के अभाव में बेरोजगार लगातार प्रदेश से पलायन कर रहे हैं।सरकार नौकरी मांगने वालों पर नौकरी देने के बजाय डंडा बरसा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर