प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अररिया के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में जीते मेडल

 


अररिया 08 अक्टूबर(हि.स.)। पूर्णिया प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 10 अक्टूबर तक पूर्णिया में किया जा रहा है।

पूर्णिया में खेले गए विभिन्न मुकाबलों में अररिया जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं।

एथलेटिक्स (अंडर-14 बालक एवं बालिका) में रितेश कुमार मरिख ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान,400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान,80 मीटर हर्डल्स में तृतीय स्थान,अंडर 14 डिस्कस थ्रो में नन्हे कुमार मंडल ने प्रथम स्थान,100 मीटर रिले रेस (बालक)में आयुष प्रियदर्शी, नन्हे कुमार मंडल, अभिजित कुमार और रितेश कुमार मरिख की टीम – द्वितीय स्थान,निशा कुमारी:

200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान,हानिया (बालिका) के

400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान,बैडमिंटन में अंडर 14 में इमाम हसन उपविजेता,अंडर 17 में प्रियांशु उपविजेता,अंडर 14 में उत्कर्ष तिवारी तृतीय स्थान,अंडर 19 में मो. सैफ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अररिया जिले के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से जिले में खुशी का माहौल है। जिलावासियों और खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर