वज्रपात के चपेट में आने से मजदूर की मौत
May 22, 2026, 14:07 IST
अररिया 22 मई(हि.स.)।
जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव में शुक्रवार के दोपहर वज्रपात के चपेट में आने से 59 साल के मजदूर की मौत हो गई। घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी वार्ड संख्या-2 की है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय शंकर पासवान के रूप में की गई है।शंकर पासवान अपने घर में खाना बनाने के लिए जलावन लाने गए थे। इसी दौरान वह वज्रपात के चपेट में आ गया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ जमा हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है और सभी गहरे सदमे में हैं। बताया गया है कि मृतक शंकर पासवान की बेटी की शादी तीन दिन पहले ही हुई थी। जो अभी अपने ससुराल में ही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर