भाजपा सांसद ने फारबिसगंज में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

 


अररिया 28 जून(हि.स.)। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फारबिसगंज में नगर उपाध्यक्ष आदर्श गोयल के आवास पर रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात सुना। भाजपा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में बूथ संख्या 151 और 152 के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता भी सांसद के साथ पीएम के मन की बात सुनने के लिए एकत्रित हुए।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के जरिए संवाद देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है और उनकी कही बातें जीवन में आत्मसात करने वाली होती है।

मौके पर मौजूद भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद ने जहां मन की बात में पीएम के संबोधन का उल्लेख कार्यकर्ताओं से करते हुए पीएम द्वारा कही गई बातों को राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाला बताया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल संस्कृति, वोकल फॉर लोकल समेत कईं विषयों पर बात की और लोगों से स्थानीय समुदाय में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में लिखते रहने का आग्रह किया।

वहीं सांसद श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हम सभी को सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे संवाद को कार्यकर्ताओं को हर गांव हर घर तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू,जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, भाजपा नेता प्रवीण कुमार,जदयू नेता मूलचंद गोलछा,मुख्य पार्षद वीणा देवी,शंभू साह,नगर उपाध्यक्ष आदर्श गोयल,आयुष कुमार, मंत्री विपिन जायसवाल, शिवराम शर्मा, धीरज पासवान, प्रदीप कनौजिया, राहिल खान, दिलीप पटेल, सुरेश केसरी, शुभम राय सहित अनेकों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर