रेल सुविधाओं में विस्तार को लेकर एमपी ने फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के साथ की बैठक,पांच सूत्री मांगों का सौंपा गया ज्ञापन

 


अररिया 13 जुलाई(हि.स.)।

फारबिसगंज के आर बी लेन स्थित भाजपा नेता आदर्श गोयल के आवास पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सिविल सोसाइटी के सदस्य सहित शहर के प्रबुद्धजनों के साथ रेल सुविधाओं को लेकर बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा ने की,जबकि संचालन आदर्श गोयल ने किया।मौके पर सोसाइटी की ओर से वयोवृद्ध सेवानिवृत्त अभियंता डी. एन. मंडल और कारोबारी राम निवास गोयल को सांसद के हाथों शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा ने सांसद को शॉल और बुके भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर जोगबनी कटिहार रेलखंड पर यात्रियों को सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही फारबिसगंज में रेल सुविधाओं के विस्तार के साथ रेल के आधारभूत संरचनाओं में विकास को लेकर प्रबुद्धजनों ने सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया।मौके पर सोसाइटी की ओर से पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन भी सांसद को सौंपा गया।जिसमें जोगबनी कोलकाता के बीच परिचालित 13160/59 त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित करने,जोगबनी से सिलीगुड़ी एक जोड़ी पैसेंजर्स ट्रेन को फारबिसगंज-अररिया आरएस-ठाकुरगंज होते हुए चलाने,रेलखंड में डेमू के बदले 12 डिब्बों वाली मेमू या आईसीएफ रैक का परिचालन करने,जोगबनी पीट लाइन का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने एवं कटिहार से सवा आठ बजे सुबह और जोगबनी से दिन के बारह बजे यात्री ट्रेन परिचालित करने की मांग की गई।

सांसद के समक्ष मांगों का वाचन जेडीयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने किया।

मांगों पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ रेल मंत्री से बात करने और मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में उठाने का आश्वासन सोसाइटी सदस्यों को दी।

मौके पर पवन अग्रवाल,अजातशत्रु अग्रवाल,महेंद्र वैद,भास्कर महनाेत,मोती लाल शर्मा,वाहिद अंसारी,नंदू गोपाल जायसवाल,सीताराम भगत,प्रदीप कन्नौजिया,राकेश रोशन,मूलचंद गोलछा,घनश्याम अग्रवाल,शाहजहां शाद,रमेश सिंह,सुभाष अग्रवाल,मीर अली गुड्डू समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर