फारबिसगंज में बंद स्टार्च फैक्ट्री शुरू करने और कजरा धार बांध निर्माण की सांसद ने की मांग

 


अररिया 07 जुलाई(हि.स.)।

फारबिसगंज के डाक हरिपुर में सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फारबिसगंज में बंद पड़े स्टार्च फैक्ट्री को शुरू करने के साथ कजरा धार पर बांध निर्माण की मांग की।

अपने संबोधन में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मखाना से बने माला पहनाकर स्वागत किया।साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट किया।

सांसद ने हरिपुर एवं सीमांचल के समग्र विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जनहित की मांगों को उनके समक्ष रखा।सांसद ने रामपुर–कॉलेज चौक–एनएच-27–पलटनिया–गिरजा चौक पूर्णिया सड़क को स्टेट हाईवे घोषित करने,फारबिसगंज की बंद पड़ी स्टार्च फैक्ट्री को पुनः चालू कराने,जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत कजराधार एवं पिताधार के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण तथा वर्षों से बाढ़ की मार झेल रहे किसानों के हित में कजरा बांध के निर्माण का आग्रह किया।

सांसद ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार इन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सीमांचल के विकास को नई गति प्रदान करेगी और उनके द्वारा उठाई गई मांगों की पूर्ति के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर