जोगबनी रेलवे फुटपाथ पार्किंग स्थल पर अनाधिकृत दुकानदारों से जुर्माने की राशि की वसूल
अररिया 22 अप्रैल(हि.स.)। जोगबनी रेलवे फुटपाथ पार्किंग क्षेत्र पर अनाधिकृत रूप से दुकान कर रहे दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को रेलवे प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई।अतिक्रमित दुकानदारों को हटाया गया और करीबन 26 दुकानदारों से जुर्माने की राशि वसूली गई।
जोगबनी आरपीएफ के एसआई अहसान अली, अनूप तिवारी,हेड कांस्टेबल संजय सिंह, के.बी. त्रिपाठी, सीटी अमजद मिंज अपने दल के साथ और ड्यूटी पर तैनात वाणिज्यिक कर्मचारी सीटी सतीश कुमार के साथ रेलवे फुटपाथ पार्किंग क्षेत्र पर अभियान चलाया गया।
रेलवे लीज समाप्त होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा किए गए अनाधिकृत कब्जे के खिलाफ चले विशेष अभियान में 26 मामले पाए गए,जिनमें से 4 मामलों में वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा जुर्माना लगाया गया।
कूड़ा फैलाने और अनाधिकृत कब्जे के 22 मामलों में आरपीएफ द्वारा जुर्माना वसूला गया।रेलवे प्रशासन की ओर से करीबन 15 हजार का जुर्माना वसूला गया।अनाधिकृत दुकानदारों को दुकान हटाने का रेलवे प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर