घूरना थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में सुमन कुमारी ने दिया योगदान
अररिया 20 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के घूरना थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सुमन कुमारी ने योगदान दिया।इससे पहले एसपी जितेंद्र कुमार के आदेश पर फारबिसगंज थाना की अनुसंधान इकाई में कार्यरत एसआई सुमन कुमारी को घूरना थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किए जाने का आदेश निकाला गया था,जिसके बाद आज उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया।
उल्लेखनीय हो कि इससे पहले थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को अनुशासनहीनता के आरोप में एसपी ने लाइन हाजिर किया गया था, तब से घूरना थाना का थानाध्यक्ष का पद रिक्त था।फारबिसगंज में अपनी कार्यकुशलता से पहचान बनाने वाली सुमन कुमारी से अब घूरना थाना में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद है।
पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष सुमन कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों पर नकेल कसना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना उनकी प्राथमिकता होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर