फुलकाहा थाना पुलिस ने 108 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
अररिया 08 नवम्बर(हि.स.)। जिले की फुलकाहा थाना पुलिस ने 108 लीटर नेपाली शराब के साथ रविवार दोपहर को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल टीवीएस बाइक भी जब्त की।
मामले की जानकारी देते हुए फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे भारत-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर वार्ड नंबर 12 में रसोई गैस गोदाम वाली सड़क पर छापेमारी की गई।जहां दो युवकों को नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान मानिकपुर निवासी 22 वर्षीय सोनू कुमार पिता खेलानंद यादव और 23 वर्षीय नितेश कुमार पिता महेश यादव के रूप में हुई है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार और थाना पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है और मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर