एसडीएम और एसडीपीओ ने बाढ़ से निजात को लेकर किए जा रहे नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

 


अररिया 13 जून(हि.स.)। फारबिसगंज के मटियारी में जल निकासी और हरेक साल बाढ़ जैसी समस्या के निजात को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से किए जा रहे नाला निर्माण कार्य का शनिवार शाम को एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बरसात से पूर्व गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश निर्माण एजेंसी को दी।नाला निकासी के पानी के बहाव का जायजा लेते हुए अनुमंडल प्रशासन ने कोठीहाट साइफन का जायजा लिया और सायफन की सफाई को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, बीडीओ संजय कुमार, बीपीआरओ, पंचायत सचिव सौरभ सागर, मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव, वार्ड सदस्य नसीम रजा समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर