स्कूल में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य संगठन स्थापना दिवस

 


अररिया 07 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज के तिरसकुंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन स्थापना दिवस मनाया गया।

आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि नियमित व्यायाम और योग करने और पौष्टिक और संतुलित भोजन अपनाने की सलाह बच्चों को दी। समय से सोने और समय से जागने को दिनचर्या में शामिल करने को कहा।यह दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है।इस दिवस की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी।

इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है । हर वर्ष इस दिवस की एक विशेष थीम तय की जाती है। वहीं युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने भारत रत्न से सम्मानित भारत के महान सितार वादक एवं संगीतकार रवि शंकर जयंती पर बच्चों को जानकारी दी। प्रधान शिक्षक श्री मिथिलेश कुमार सिंह एवं कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम ने बच्चों को रवांडा में तुत्सी के खिलाफ 1994 के नरसंहार पर अंतरराष्ट्रीय चिंतन दिवस के 32 वें वर्षगांठ के बारे में जानकारी दी और शहीद हुए सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर