भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया अंबेडकर जयंती

 


अररिया 14 अप्रैल(हि.स.)।फारबिसगंज भाजपा नगर इकाई की ओर से संविधान निर्माता एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई।भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिभा पर माल्यार्पण समारोह में भाग लिया और बाबा साहेब के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि श्रद्धेय डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया, जिसने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।वहीं नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू,पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,पूर्व उप मुख्य पार्षद मोती खान ने कहा कि डॉ अंबेडकर जीवन भर अपमान सहते हुए अपने विचारों में कभी भी प्रतिशोध को स्थान नही दिया। बल्कि न्याय समानता और मानवता का मार्ग दिखाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर