स्मैक एवं डिजिटल तराजू के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार

 


अररिया 25 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने डीआईयू टीम के साथ गुप्त सूचना पर चौरा परवाहा भागकोहलिया वार्ड संख्या नौ में छापेमारी 20.70 ग्राम स्मैक के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने भगलोहलिया चौरा परवाहा वार्ड संख्या नौ के रहने वाले सूरज कुमार एवं चंदन दास के घर में छापेमारी कर बरामद किया।

मामले में पुलिस ने दीपक दास पिता उमेश दास,सुशील कुमार पिता संजय मुखिया और धर्मेंद्र कुमार पिता पलटन मुखिया को गिरफ्तार किया।जबकि मौके से पुलिस के पहुंचने पर तीन अन्य आरोपित फरार होने में कामयाब रहे।जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी।

थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भागकोहलिया चौरा परवाहा वार्ड संख्या नौ में चंदन कुमार,सूरज कुमार,दीपक दास,सुशील कुमार,धर्मेंद्र कुमार,दीपक कुमार स्मैक का अवैध धंधा करता है।घर से ही स्मैक की बिक्री करने का काम करता है।सूचना पर डीआईयू टीम के साथ फारबिसगंज थाना पुलिस ने छापेमारी की सूरज कुमार एवं चंदन कुमार के घर से 20.70 ग्राम स्मैक,डिजिटल तराजू और अन्य समान के साथ दीपक दास,सुशील कुमार और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।जबकि मौके से सूरज कुमार,चंदन कुमार और दीपक कुमार फरार होने में कामयाब रहा।

मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 172/26 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।पुलिस अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर