पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ स्मैक कारोबारी के साथ तीन गिरफ्तार

 


अररिया 16 जून(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना पुलिस एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की रात पुलिस पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सैकड़ों पुलिस बलों के साथ रामपुर दक्षिण गई थी।

मामले में सभी नामजद आरोपी अपने अपने घरों में ताला लगाकर फरार पाये गए। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई में पांच माह पूर्व पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ स्मैक कारोबारी रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 3 के रहने वाले मो.इरशाद पिता मो.मुस्तकीम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

मो.इरशाद की गिरफ्तारी पुलिस ने फारबिसगंज थाना कांड संख्या 55/26 दिनांक 05 फरवरी 2026 धारा 8(सी),21(बी) एनडीपीएस एक्ट में की गई।मो.इरशाद फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 557/25 दिनांक 08 नवंबर 2025 धारा 137(2),96,3(5) बीएनएस में भी आरोपी रहा है।

इसके अलावे पुलिस पर चार दिन पूर्व हुए हमले में मुख्य आरोपी मो.जावेद का वह दाहिना हाथ माना जाता है।वहीं पुलिस ने बाल शोषण के आरोपी अड़राहा वार्ड संख्या छह निवासी दीपक कुमार पिता रामप्रसाद ऋषिदेव के साथ अररिया के स्पेशल जज एक्साइज फर्स्ट क्लास के वाद संख्या 86/19 एवं नरपतगंज थाना कांड संख्या 26/19 के अभियुक्त रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 10 निवासी अजमत अंसारी पिता जब्बार अंसारी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तीनों आरोपितों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने देते हुए बताया कि मो. इरशाद के घर से स्मैक का खेप पकड़ा गया था और छापेमारी के दौरान संकरी गली से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर