शिशु मंदिर एवं बालिका विद्या मंदिर में प्रांतीय और प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों की बजट को लेकर हुई बैठक
अररिया 20 मार्च(हि.स.)।फारबिसगंज के कटहरा स्थित सुलोचना देवी डॉ डीएल दास शिशु मंदिर एवं बालिका विद्या मंदिर में शुक्रवार को द्वितीय तल के ढलाई कार्य पूर्ण हुई।जिसके बाद प्रांतीय समिति एवं विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की वार्षिक बजट को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विगत वर्षों में हुए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति बिहार के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद ने की।लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विकास कार्यों तथा आने वाले सत्र के लिए बजट और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
साथ ही विद्यालय के समग्र विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश सचिव ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में छह महत्वपूर्ण सूत्रों पर जोर दिया। उन्होंने मिशन, विजन, मोशन, इमोशन,क्वालिफिकेशन और स्किल को आधार बताया।
मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद मंडल, सचिव शिवनारायण दास भानु, कोषाध्यक्ष सकलदेव मंडल, समिति सदस्या ममता कुमारी, देवकला देवी ,प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार द्वय आचार्य प्रतिनिधि अजय कुमार राय, रिया कुमारी उपस्थिति में हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर