कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली श्री रामनवमी रथयात्रा जुलूस
अररिया 26 मार्च(हि.स.)।
फारबिसगंज में श्री रामनवमी रथयात्रा शोभायात्रा जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को निकाली गई।राजेंद्र चौक स्थित पूजन स्थल से निकला यह रथयात्रा छुवापट्टी,दीनदयाल चौक,पोस्ट ऑफिस चौक,सदर रोड,स्टेशन चौक,पटेल चौक,महिला कॉलेज मोड़,राममनोहर लोहिया पथ,अस्पताल रोड होते हुए सुभाष चौक ,मार्केटिंग यार्ड,पोस्ट ऑफिस चौक,दीनदयाल चौक होते हुए राजेन्द्र चौक पूजन स्थल पर आकर समाप्त हुई।
श्री रामनवमी रथयात्रा इस साल 11 वां साल निकाला गया है।जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त पुरुष श्रद्धालुओं के साथ हजारों की संख्या में गणवेश में पगड़ी बांधी महिला श्रद्धालुओं ने शिरकत की। बैंड बाजों के साथ ढाक के थाप पर निकले जुलूस में आदिवासी नृत्य और शामिल दर्जनों झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही।इस दौरान पूरा शहर भगवान श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ।बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रतिनियुक्ति रही।इसके अलावे शहर के जुलूस रूट को छोड़कर बाकी अन्य सड़कों की बांस के बल्ले से ऐतिहातन बेरिकेडिंग करते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए यातायात के लिए अलग रूट तय किया।गली मोहल्लों में जाने वाली सड़क को बांस के बल्ले से बेरिकेड कर दिया गया था,ताकि श्री रामनवमी रथयात्रा जुलूस को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।नगर परिषद प्रशासन की ओर से भी साफ सफाई के खास इंतजाम किए गए और जुलूस के रूट की विशेष सफाई के साथ सड़क के दोनों ओर ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव किया गया था।
श्री रामनवमी रथयात्रा में रथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की तीस फीट लंबी प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया।रथ पर सवार भगवान श्री राम को राम भक्तों के द्वारा रस्सी से रथ खींचकर नगर भ्रमण कराया गया।जुलूस में लंबी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा जिस रास्ते से होकर गुजरी,वहां छत से श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान राम की प्रतिमा और श्रद्धालुओं पर पुष्प की वर्षा की गई।जुलूस में शामिल राम भक्त भगवान श्री राम से जुड़े नारे लगा रहे थे।जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
श्री रामनवमी रथयात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश के नेतृत्व में निकले रथयात्रा में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के मथुरा दास,फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास,नरपतगंज विधायक देवयंती यादव,परशुराम सेना के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार झा, श्री राम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव,पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह,अनूप जायसवाल,पार्षद उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव,गणेश गुप्ता,मनोज कुमार सिंह,नंदन ठाकुर,संजय अग्रवाल,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू,पूर्व नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह,धीरज पासवान,भाजपा नेता शम्भू प्रसाद साह,प्रवीण कुमार,सुनील मिश्रा,दिलीप मेहता,रमेश मेहता,कारोबारी संजय अग्रवाल,राजद नेता इंजीनियर आयुष अग्रवाल,देवेश कुमार ठाकुर,जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा,रमेश सिंह,प्रो.गणेश ठाकुर,राहुल चौधरी,अंकुश मंडल,अंकुश सिंह, रजत रंजन आदर्श गोयल सोनू राय आयुष शाह सोनू भगत मनोज सोनी लक्ष्मी रंजन संतोष भगत सूरज चौधरी प्रकाश पांडे नीलिमा सा उर्मिला तिवारी बिट्टू सैमसंग अमित कुमार राहुल यादव गौरव कुमार संजय तालुकदार शुभम राय राजेश सोनी आदि शामिल थे।
श्री रामनवमी रथ यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश, कोषाध्यक्ष डिंपल चौधरी, भवेश कश्यप, अनुपम सागर,प्रेम केसरी,मनोज सोनी, किशोर ठाकुर,ललित विश्वास, रंजन सरदार, गौरव राठौर, अविनाश कनौजिया, आशुतोष पराशर, अमन भगत, अविनाश निषाद आदि शोभायात्रा जुलूस को पूरे भ्रमण के दौरान व्यवस्थित करने में तल्लीन दिखे।
श्री रामनवमी रथ यात्रा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ एसएसबी के जवानों को विधि व्यवस्था संधारण में लगाया गया।
फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना, यातायात डीएसपी फखरे आलम,डीएसपी हेडक्वार्टर मनोज कुमार सिंह,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह समेत कई थाना की पुलिस,बीडीओ सीओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी जुलूस के शांतिपूर्ण ढंग से निकलवाने के लिए मशक्कत करते रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर