ओम शांति केन्द्र में दादी गुलजार की मनाई गई पुण्यतिथि

 

अररिया 13 मार्च(हि.स.)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी गुलजार की पुण्यतिथि फारबिसगंज के ओम शांति केन्द्र में शुक्रवार को केन्द्र की संचालिका बी.के. रुकमा दीदी के नेतृत्व में मनाई गई।मौके पर सर्वप्रथम दादीजी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा को भोग स्वीकार कराया गया।

बी.के. रुकमा दीदी ने गुलजार दादीजी जो बाबा के रथ के रूप में जानी जाती थी, के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा विश्व में शांति और सद्भाव के लिए किये कार्यों का वर्णन किया।

इस अवसर पर संचालिका रुकमा दीदी के अलावा बी.के. सीता दीदी, संतोषी दीदी,रेखा धनावत फूल कुमारी दीदी, मृदुला दीदी,प्रेमा दीदी, बबीता दीदी भाईयों में आदित्य भाई, विकास भाई,मदन मोहन कनौजिया,अजातशत्रु अग्रवाल,डाॅ उमेश मंडल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर