फारबिसगंज ने मधेपुरा को 80 रनों से किया पराजित,ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उत्तम बने मैन ऑफ द मैच

 


अररिया 27 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में जयेश क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व.इमरान को स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जेसीए ट्रॉफी के शुक्रवार को खेले गए मैच में फारबिसगंज ने मधेपुरा को 80 रनों से पराजित किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फारबिसगंज की टीम ने 21 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 162 रन बनाए।

फारबिसगंज की ओर से अशफाक ने 32 गेंदों का सामना कर 58,उत्तम ने 24 गेंदों पर 39 और अमित ने 4 गेंदों पर 18 रनों का योगदान टीम को दिया।मधेपुरा की ओर से जिशान ने 3 और स्मिथ ने 2 विकेट लेने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम 14.5 ओवर में ही अपने सभी विकेट खो दिए और महज 82 रन ही बना सकी।मधेपुरा की ओर से ओंकार ने 18 गेंदों का सामना कर 30,स्मिथ ने 14 गेंदों पर 12 और अंकित ने 21 गेंदों पर 11 रनों का योगदान टीम को दिया।फारबिसगंज की ओर से उत्तम ने 3,अमित और नवनीत ने दो दो विकेट लिए।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को लेकर उत्तम को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड सुशील गुप्ता के हाथों मिला।मैच में स्टेट पैनल के अंपायर अमित रंजन और अनामी शंकर थे।वहीं स्कोरर की भूमिका में संजू सिंह थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर