कांग्रेस के नेता चंद्रशेखर सिंह का निधन, पार्टी ध्वज ओढ़ाकर निकली अंतिम यात्रा

 


अररिया 26 मई(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस समर्थक चंद्रशेखर सिंह के निधन पर मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी ध्वज के साथ उनकी अंतिम शवयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं अंतिम यात्रा में फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव, विधायक मनोज विश्वास, प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, वरिष्ठ नेता शंकर प्रसाद साह, अमन रजा, रामदेव यादव, सरपंच मनोज कुमार मेहता, मनोज ऋषिदेव, भुट्टो सिंह, आदित्य सिंह, सुधीर मेहता, बिंदेश्वरी सिंह, अभय सिंह, अवधेश सिंह, मिथलेश साह, संजय सिंह, अजय सिंह, टार्जन सिंह, राजकुमार सिंह तथा रामजी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह एक मिलनसार, सामाजिक एवं जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके निधन से समाज और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

वहीं कांग्रेस नेता अमन रजा ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह का जीवन समाज सेवा और लोगों की मदद के लिए समर्पित रहा। उनका निधन हम सभी के लिए व्यक्तिगत एवं सामाजिक क्षति है। कांग्रेस परिवार उनकी स्मृतियों को सदैव संजोकर रखेगा तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर