भाजपा के नगर मंडल कार्यकर्ताओं का वर्ग संचालित कर प्रशिक्षण

 


अररिया 22 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज गंगा सरस्वती शिशु मंदिर में बथनाहा एवं जोगबनी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत वर्ग संचालित कर प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षक के रूप में चांदनी सिंह, प्रताप नारायण मंडल, योगेश मंडल, प्रवीण कुमार,उमेश मेहता, रणजीत मिश्रा,पवन मिश्रा एवं आकाश राज ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बथनाहा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय एवं जोगबनी नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया सहित मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र झा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर