जनजातीय गरिमा उत्सव पर लगे शिविर में 322 में 267 मामलों का हुआ निष्पादन
अररिया 25 मई(हि.स.)।
समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में सोमवार को डीएम विनोद दूहन ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। जिस उन्होंने जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत लगाए गए शिविर में जिला में 322 मामलों में 267 के निष्पादन की बात कही।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं वंचित परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक करना रहा। उन्होंने जानकारी दी कि 21 मई से 23 मई तक लगाए गए विशेष शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों की समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन किया गया।अभियान के दौरान कुल 525 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविरों में प्राप्त 322 आवेदनों में से 267 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 55 आवेदनों पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों को निर्देश किया गया है कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर जिला के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर