जनता दरबार में डीएम ने सुनी 27 फरियादियों की फरियाद
Aug 29, 2026, 16:40 IST
अररिया 29 अगस्त(हि.स.)।समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन ने जनता दरबार में 27 फरियादियों की फरियाद सुनी।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए।
डीएम ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर