डीएम ने जिला अभिलेखागार में रखे अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव के दिए निर्देश

 


अररिया 19 सितम्बर(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन ने समाहरणालय स्थित जिला अभिलेखागार का शनिवार को निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में संरक्षित महत्वपूर्ण एवं पुराने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव, संरक्षण एवं व्यवस्थित संधारण की स्थिति की जानकारी ली।

जिला पदाधिकारी ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभिलेखों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने, रिकॉर्ड की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर