जिला प्रशासन ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया स्मरण

 




अररिया 02 अक्टूबर(हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रेरा को जयंती समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर जिला पदाधिकारी विनोद दूहन,आरक्षी अधीक्षक जितेन्द्र कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश तथा स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला आपूर्त पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर