7.32 करोड़ की लागत से बने पुल के पाया धंसने के मामले की जांच शुरू

 


अररिया 22 मई(हि.स.)।

अररिया के परमान नदी पर झमटा-महिशाकोल के बीच 7.32 करोड़ की लागत से बने 206.72 मीटर लंबे पुल के पाया का धंसने के मामले में जिला प्रशासन के पहल पर जांच शुरू कर दी गई है।

तीन साल के भीतर ही पुल के पाया के धंसने के बाद आनन-फानन में फजीहत झेल रही ग्रामीण कार्य प्रमंडल ने भी तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर, स्टेट क्वालिटी मॉनिटर और ब्रिज सलाहकार अरुण कुमार मिश्रा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग की गठित दल जल्द ही स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हो रहे पुल मामले की जांच करेंगे।उन्होंने कहा कि उनके रिपोर्ट के साथ ही मामले में निर्माण एजेंसी और संवेदक से भी लिखित पूछताछ की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर