105 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अररिया का कारोबारी नेपाल में गिरफ्तार
अररिया 16 अप्रैल(हि.स.)। भारत से नेपाल ब्राउन शुगर का खेप लेकर गए अररिया के एक पुरुष और नेपाल की एक महिला को सीमा पार नेपाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रानी की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस कार्यालय मोरंग से जानकारी के अनुसार, विराटनगर के पारस हॉस्पिटल के सामने से अररिया के सिकटी,आमगाछी पंचायत के मजरख निवासी 44वर्षीय मो. शरीफ और मोरंग की 40 वर्षीय लालमणि देवी मुखिया को ब्राउन शुगर के सौदा करते वक्त गिरफ़्तार किया गया है। जांच के दौरान, उनके पास से एक सफेद रंग की प्लास्टिक की थैलियों में छिपाई गई कुल 105 ग्राम 130 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।
पूछताछ के क्रम मे इन लोगो ने ब्राउन शुगर के खरीद बिक्री की बात स्वीकार किया है।पुलिस के अनुसार ब्राउन शुगर के कारोबार मे शामिल होने कि बात स्वीकार करने के बाद इनके पास से जब्त मोबाइल व दोनों को जिला पुलिस कार्यलय मे रख कर आगे की जांच की कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर