भाजपा अररिया नगर मंडल कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

 


अररिया 02 अप्रैल(हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को अररिया नगर मंडल के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, वैचारिक आधार, अनुशासन तथा जनसंपर्क को सुदृढ़ करने के विभिन्न आयामों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता, सेवा भाव एवं संगठन विस्तार के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निरंतर समाज के बीच रहकर सेवा और संगठन का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को न केवल वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी तैयार करता है।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला मंत्री कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, पूर्व आईटी सेल संयोजक सतीश कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, रंजित कुमार दास, मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, राजभूवन यादव, शक्ति केंद्र प्रमुख राम विरोध राय, सुमित भारद्वाज, सतीश कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर