भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

 


अररिया 26 अप्रैल(हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की 133वें संस्करण रविवार को भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में सुनी और पीएम के द्वारा कहे गए बात को आत्मसात करने पर बल दिया। मौके पर बिहार उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक भगत उर्फ बमशंकर भगत मौजूद थे।

मौके पर उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक भगत ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों के विचारों, प्रेरणाओं और सकारात्मक ऊर्जा का सशक्त मंच है, जो हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों ने एक बार फिर सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा दी। उनके प्रेरणादायी संदेशों ने जनकल्याण, भारतीय संस्कृति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाने की दिशा में हम सभी को नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर